पटना , (संवाददाता): राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में 73वां गणतंत्र दिवस कोविड नियमों का पालन करते हुए मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद झंड़े को सलामी दी गई तथा ‘‘जन गण मन अधिनायक जय हे गाया गया। भारत माता की जय घोष, वन्दे मातरम्, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा डॉ. भीमराव अम्बेदकर अमर रहें का नारा लगाया गया। इस अवसर पर वीर शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया। इस अवसर पर भारत के संविधान को अक्षुण बनाये रखने के लिए संकल्प लिया गया, ज्ञात हो कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान बुक पर पुष्प चढ़ाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, शिवचन्द्र राम, वीरेन्द्र कुशवाहा, नन्द किशोर राम, विनोद कुमार श्रीवास्त, प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद श्रीमति गीता कुमारी, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र पटेल, डॉ. कुमार राहुल सिंह, मधुमंजरी मेहता, राजेश यादव, प्रमोद कुमार राम, भाई अरूण कुमार, डॉ. कुमार चन्द्रदीप, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, अरविन्द कुमार सहनी, डॉ.विनोद कुमार, उमेश पंडित, अशोक कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार सिन्हा, इसराफिल अंसारी, जेम्स कुमार यादव, रतन यादव, जीतेन्द्र शर्मा, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान गाया।वहीं लोकतांत्रिक जनता दल कार्यालय में 73वां गणतंत्र दिवस कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश राय ने झण्डोतोलन किया। इस अवसर पर लोजद प्रवक्ता मनीष कुमार सिंह,नरेन्द्र कुमार,बच्चा यादव एवं अन्य उपस्थित थे। श्री राजपुत करणी सेना के महानगर अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस पर बिहार वासियो को दिया बधाई।