लखनऊ, (संवाददाता) : कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन रोहन गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब उतर प्रदेश में भी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्त्ता और अंतिम पायदान में सरकार के नाकामी को पहुंचाना है। एक तरफ पेट्रोल औरडीजल के दाम बढ़ाने से गरीब परेशान हैं। देश के गरीब मजदूर लोग जब स्टेशन पर जाते हैं तो उन्हें पता नहीं होता है कि ट्रेन आ रही है या जा रही है। तीन कृषि कानून और एमएसपी को लेकर लगभग 250 किसान अपना जीवन त्याग दिया फिर भी केन्द्र सरकार के कान में जूं तक नहीं जा रही है। इससे बड़ा दुर्भाग्य देश के लिए क्या होगा? पूरे देश में भाजपा ऐसा महौल बनाया है कि कोई भी व्यक्ति सामाजिक सेवक, पत्रकार हो अगर केन्द्र के विरोध में आवाज उठाया तो उसे जेल में बंद होना होगा। आज हर समाज को केन्द्र सरकार पर से भरोसा उठ रहा है।
श्री गुप्ता ने कहा कि अब बड़े बड़े एयरपोर्ट, बैंक और रेलवे को बेच रहे हैं अभी तो किसान आन्दोलन पर हैं। बहुत लोगों का कहना है कि इससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर किसानों का आन्दोलन सफल नहीं हुआ तो पूरे देश में पेट्रोल डीजल की तरह रोटी भी महंगी हो जायेगी। इसलिए किसान आन्दोलन को असफल करने के लिए केन्द्र सरकार ने ऐंड़ी चोटी एक कर दी है। मगर देश के किसान जागरूक हो गये हैं। किसान केवल खेती करने वाले नहीं होते बल्कि विभिन्न प्रकार के खेती करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा ने ऐसा माहौल बनाया हुआ है कि जो भी आदमी सरकार के खिलाफ आवाज उठायेगा, उस आवाज को कुचल दिया जायेगा। आज समाज में हर वर्ग की आवाज कुचली जा रही है। अब समय आ गया है-हर देशवासी की आवाज को बुलंद किया जाये।